![]()
जयपुर की विद्याधर नगर थाना पुलिस ने एक शातिर साइकिल चोर को अरेस्ट किया है। घरों के अंदर घुसकर साइकिल चुराने वाले आरोपी के कब्जे से 19 ब्राडेंड साइकिल बरामद की है। नशे के शौक के लिए साइकिल चोर जयपुर शहर में 50 से अधिक ब्रांडेड साइकिलें चोरी कर चुका है
डीसीपी (नॉर्थ) करण शर्मा ने बताया- ब्रांडेड साइकिल चोरी में आरोपी राहुल स्वामी उर्फ कब्बू (19) पुत्र घनश्याम स्वामी निवासी पुराना विद्याधर नगर को अरेस्ट किया है। पुलिस टीम ने 100 से अधिक CCTV फुटेजों को खंगालकर रुट चार्ट बनाकर आरोपी राहुल स्वामी उर्फ कब्बू को धर-दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जयपुर शहर से चुराई 19 ब्रांडेड साइकिल बरामद की है। वह घरों के अंदर घुसकर भी साइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पूछताछ में आरोपी ने नशे के शौक के लिए साइकिल चोरी करना स्वीकार किया है। जयपुर शहर में ब्रांडेड साइकिल चोरी की 50 से अधिक वारदात करना बताया है। उसके खिलाफ जयपुर शहर के विभिन्न थानों में 8 प्रकरण दर्ज है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments