☜ Click Here to Star Rating


चौथ भवानी के दरबार में ढोक लगाते भक्त।

चौथ का बरवाड़ा कस्बे में स्थित चौथ माता मंदिर में भाद्रपद माह की चतुर्थी पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों की संख्या में भक्तों ने मां चौथ भवानी की पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। इस अवसर पर भीड़ ज्यादा होने पर प्रशासन को व्यवस्था संभालने

.

चतुर्थी पर दूर दूर से आए भक

चौथ माता मंदिर में साल में चार बड़ी चौथ आती है। इनमें माता का मेला लगता है। भाद्रपद चौथ भी इन्ही में से एक है। चतुर्थी पर माता का व्रत होने के कारण भीड़ की अधिकता रही। ऐसे में सोमवार देर शाम से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। कोई पैदल चलकर माता के दरबार में पहुंचा तो किसी ने कनक दंडक कर अपनी विशेष श्रद्धा माता के प्रति दर्शाई। माता के दर्शन करने से पहले भक्तों ने चौथ माता सरोवर में डुबकी लगाई। इसके बाद भक्तों का रेला माता मंदिर की ओर बढता नजर आया। मंदिर में पहुंचकर भक्तों ने मां चौथ भवानी की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़े भी मां चौथ भवानी के दरबार में पहुंचे तथा अपने सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। महिलाओं ने चौथ माता का व्रत रख अपने परिवार की खुशहाली की कामना की तथा माता के भोग चढ़ाया। माता मंदिर में दर्शन करने के बाद महिलाओं ने चौथ माता की कहानी सुनी।

चतुर्थी पर उमड़ी भक्तों की भीड़।

चतुर्थी पर उमड़ी भक्तों की भीड़।

पूरी होती मनौती

20 साल से हर चतुर्थी पर आ रहे संत मनीष दास महाराज ने बताया कि चतुर्थी के व्रत का काफी बड़ा महत्व है। इस दौरान जो भी भक्त सच्चे मन से मां भगवती से प्रार्थना करता है। उसकी मनोकामना जरुर पूरी होती है। इस दौरान जगह-जगह ठंडे पानी से लेकर फल एवं आदि के इंतजाम भी भक्तों के लिए रहे। इसी दौरान निवाई से आई ज्योति ने बताया कि माता से आज तक जो भी अरदास की है, वह पूरी हुई है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading