![]()
जिले के फेफाना थाना क्षेत्र के अराइयान गांव में मासूम भाई-बहन की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई।
हनुमानगढ़ जिले के फेफाना थाना क्षेत्र के अराइयान गांव में मासूम भाई-बहन की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। पांच वर्षीय माहिरा और साढ़े तीन वर्षीय माहिर अपने ननिहाल आए हुए थे, जहां खेलते समय सोमवार देर शाम हादसे का शिकार हो गए।
फेफाना थानाप्रभारी नरेंद्र कुमार के मुताबिक दोनों बच्चे हनुमानगढ़ जिले के पल्लू क्षेत्र के ब्रह्मसर गांव से अपने मामा के घर ढाणी अराइयान आए थे। परिजन घर के कामों में व्यस्त थे और बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे पास ही स्थित वाटर वर्क्स की डिग्गी तक पहुंच गए। बताया जा रहा है कि डिग्गी खुली हुई थी और बच्चों के पास कोई बड़ा व्यक्ति मौजूद नहीं था।
जब बच्चों का काफी देर तक कुछ पता नहीं चला तो परिजन उन्हें ढूंढने निकले। काफी खोजबीन के बाद दोनों बच्चों के शव डिग्गी में मिले। गांव में चीख-पुकार मच गई और पूरे माहौल में मातम छा गया।
हादसे की सूचना मिलने पर फेफाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। गांव में गमगीन माहौल है। मासूमों की मौत ने ननिहाल को मातम में बदल दिया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments