जैसलमेर। सीमा सुरक्षा बल ने निकाली तिरंगा यात्रा।
देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों ने बाइक रैली निकालकर तिरंगा हाथों में लिए लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाया।

तिरंगा यात्रा को BSF DIG योगेंद्र सिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
लोगों ने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया BSF नार्थ हेडक्वार्टर मुख्यालय से एक भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसे DIG योगेंद्र सिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगे थामे जवानों का जोश देखने लायक था, जो शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरते हुए भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। इस रैली को देखकर आम लोगों में भी खासा उत्साह देखा गया और उन्होंने भी अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।

रामगढ़ रोड स्थित BSF सेक्टर नॉर्थ हेडक्वार्टर से निकली तिरंगा यात्रा।
BSF DIG बोले- ‘पूरा देश तिरंगामय हैं’ BSF के सेक्टर हेडक्वार्टर नॉर्थ से निकली तिरंगा यात्रा को DIG योगेंद्र सिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी अधिकारी व जवानों के हाथों में शान से लहराता तिरंगा था। इस मौके पर DIG योगेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा- इस वक्त पूरा देश तिरंगामय हो रखा है। जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकल रही है। बीएसएफ का उद्देश्य यह है कि हम देशवासियों को एकजुटता का संदेश दें। हम सभी एक हैं और इस झंडे के तले हम सभी काम करते हैं और यही एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर घर में तिरंगा फहराने की जो आजादी मिली है, उससे हर देशवासी गर्व और गर्व महसूस करता है।

बाइक पर BSF के जवानों व अधिकारियों के हाथों में लहराया तिरंगा झंडा।
शहर में घूमी तिरंगा यात्रा रामगढ़ रोड से शुरू हुई तिरंगा यात्रा व्यास छतरी, सर्किट हाउस से होते हुए हनुमान सर्किल पहुंची। इस तिरंगा यात्रा के दौरान सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने भारत माता के जयकारे लगाए, जिससे शहर गूंज उठा। लोगों ने बाहर निकलकर तिरंगा यात्रा को देखा। लोगों में भी तिरंगा यात्रा को देखकर देशभक्ति की भावना जाएगी। तिरंगा यात्रा हनुमान सर्किल से होते हुए वापस हेडक्वार्टर पहुंची।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments