☜ Click Here to Star Rating



जयपुर में पिता की डांट से नाराज होकर 7वीं क्लास की छात्रा के घर छोड़कर भागने का मामला सामने आया है। पिछले एक महीने पहले घर से भागी 17 साल की लड़की से दोस्ती होने पर स्कूल बैग लेकर वह घूमने निकल गई। मां की याद आने पर वापस लौटते समय बालिका को सदर थाना पु

.

डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया- हसनपुरा के रहने वाले व्यक्ति ने सदर थाने में नाबालिग बेटी के किडनैपिंग का मामला दर्ज करवाया। शिकायत में बताया- उनकी 14 साल की बेटी 7वीं क्लास में पढ़ती है। एक अगस्त को सुबह करीब 10 बजे किसी काम की बात पर नाबालिग बेटी अपनी मां से मुंहजोरी कर रही थी। इसी बात पर पिता की ओर से नाबालिग बेटी को डाट दिया। कहा- तु अपनी मां से मुंह जोरी क्यों करती है। नाबालिग बेटी को डांट कर पिता किसी काम से घर से बाहर चले गए। उसकी मां कपड़े धोने के लिए छत पर चली गई। पिता की डांट से नाराज नाबालिग बेटी गुस्से में अपना स्कूल बैग लेकर घर से बिना बताए निकल गई।

CCTV फुटेज के आधार पर जुटी टीमें ACP (सदर) धर्मवीर सिंह ने बताया- नाबालिग स्कूल छात्रा के घर छोड़कर भागने का पता चलने पर सदर थाना पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया। घर के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालते हुए जयपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। रेलवे स्टेशन पर लगे फुटेजों में नाबालिग मध्यप्रदेश के लिए जाने वाली ट्रेन में चढ़ती दिखाई दी। फुटेजों के आधार पर पुलिस टीमों को नाबालिग लड़की की तलाश में भेजा गया।

वापस लौटते समय पुलिस को मिली घर से भागी नाबालिग स्कूल छात्रा ने सोमवार रात को एक व्यक्ति से मोबाइल लेकर अपनी मां को कॉल किया। बातचीत के दौरान याद आने के बारे में अपनी मां को बताया। पूछने पर मध्यप्रदेश के उज्जैन में होना बताकर वापस जयपुर आने की कहकर कॉल काट दिया। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने कॉन्टैक्ट किया। कॉल उठाने पर व्यक्ति ने बताया कि बात करने वाली लड़की जयपुर जाने वाली ट्रेन में बैठ गई है। मंगलवार सुबह ट्रेन में बैठकर जयपुर रेलवे स्टेशन पर उतरते ही पुलिस को वह मिल गई। रेलवे स्टेशन पर आए परिजनों को पुलिस ने नाबालिग को सौंप दिया।

घर से भागी किशोरी भी मिली SHO (सदर) लक्ष्मीनारायण ने बताया- नाबालिग स्कूल छात्रा के साथ ही एक लड़की भी पुलिस को मिली। साथी मिली लड़की से पुलिस ने उसके बारे में पूछताछ की। दबाव बनाकर पूछने पर 17 साल की लड़की ने खुद को बालोतरा के सिवाना की होना बताया। ज्वेलर परिवार से तालुक रखने वाली नाबालिग लड़की ने पिछले करीब एक महीने पहले घर छोड़कर भागने के बारे में बताया।

प्रेमी गया जेल, वापस नहीं लौटी घर ट्रेनों में सफर कर इधर-उधर घूमने के साथ ही रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित स्थान पर रात बिताने की बताया। सदर थाना पुलिस के जानकारी करने पर सिवाना थाने में किशोरी के किडनैपिंग का मामला दर्ज होने का पता चला। सिवाना पुलिस को सूचित कर मिली नाबालिग लड़की को जयपुर पुलिस ने सौंप दिया। पूछताछ में नाबालिग लड़की ने बताया- प्रेम प्रसंग के चलते वह घर छोड़कर भागी थी। उसके पास कुछ रुपए भी थे, जिससे उसने रहने-खाने की व्यवस्था की। घर छोड़कर भागने के दौरान पता चला कि उसका प्रेमी मर्डर के केस में जेल चला गया है। वह वापस घर भी नहीं लौट सकती थी, इसलिए वह इधर-उधर घूमती रही।

घर से भागी किशोरी से हुई दोस्ती नाबालिग स्कूल छात्रा ने पुलिस को पूछताछ में बताया- वह घर से भागकर जयपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। स्टेशन बैठे होने के दौरान उसकी घर से भागकर आई किशोरी से मुलाकात हो गई। बातचीत करने पर दोनों के अपने-अपने घर से भागकर आने का पता चलने पर दोस्ती हो गई। उसके बाद दोनों घूमने के लिए खाटूश्यामजी निकल गई। खाटूश्यामजी दर्शन करने के बाद अजमेर घूमने चली गई। वहां से मध्यप्रदेश की ट्रेन में बैठकर उज्जैन पहुंच गई। उज्जैन पहुंचने के बाद मां की याद आने पर एक व्यक्ति से मोबाइल लेकर बात की। उसके बाद सहेली बनी किशोरी ने उसे मां से मिलवाने के लिए जयपुर ले आई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading