☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर के भूपालपुरा में पुलिस चौकी के पास एक कार जल गई।

उदयपुर में रविवार रात शॉट सर्किट के चलते बड़ा हादसा हो गया। जहां खड़ी कार पर बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा। इससे कार में आग लग गई। थोड़ी देर में कार जलकर राख हो गई।

.

घटना उदयपुर शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र का है। एक कॉलोनी में देर रात शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक बिजली का तार टूटकर एक कार पर गिर पड़ा। जिससे कार में आग लग गई और देखते ही देखते कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में रात को अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल दल मौके पर पहुँचा और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।

उदयपुर शहर के भूपालपुरा में कार जलकर राख हो गई।

उदयपुर शहर के भूपालपुरा में कार जलकर राख हो गई।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि भूपालपुरा स्थित पुलिस चौकी के पास की यह घटना है। आयड़ नदी से सटे इस इलाके में घर के बाहर ही कार खड़ी कर रखी थी और ये घटना हो गई।

जहां घटना हुई वहां आगे एक मुख्य रोड भी जहां से लोगों की आवाजाही रहती है और जब आग का भभका देखा तो शोर मचा। इस बीच आसपास रहने वाले लोग भी जग गए और बाहर आ गए।

फायर स्टेशन की रिपोर्ट में सामने आया कि जहां कार खड़ी थी उसके ऊपर से गुजर रही लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ और नीचे एक तार गिरा जिससे कार ने आग पकड़ ली और पूरी कार जल गई।

उदयपुर शहर में कार धूं-धूं कर जल गई।

उदयपुर शहर में कार धूं-धूं कर जल गई।

उदयपुर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि रात को सूचना मिलने पर रात करीब 1 बजे एक दमकल मौके पर भेजी और आग पर नियंत्रण करने के बाद रात करीब 2 बजे गाड़ी वापस फायर स्टेशन आई। फायर की टीम में फायरमैन कैलाश यादव, सुरेश मीणा, कैलाश मेघवाल और वाहन चालक यूसुफ मोहम्मद शामिल थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading