![]()
पुलिस ने ऑपरेशन सीमा संकल्प के तहत 5 साल से फरार नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
श्रीगंगानगर पुलिस ने ऑपरेशन सीमा संकल्प के तहत 5 साल से फरार चल रहे एनडीपीएस एक्ट के आरोपी और 10 हजार रुपए के इनामी नशा तस्कर सुशील कुमार को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि श्रीगंगानगर को नशा मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं। युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन सीमा संकल्प चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत मेडिकेटेड नशा और मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान जारी है।
पुलिस थाना जवाहरनगर के थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने 4 अगस्त 2025 को आरोपी सुशील कुमार को गिरफ्तार किया। इस टीम में हेड कॉन्स्टेबल मनीराम और कॉन्स्टेबल वीरेंद्र व सुभाष शामिल थे। सुशील खिंचड़ो (30) की ढाणी, पुलिस थाना सादुलशहर, श्रीगंगानगर का निवासी है।
आरोपी के खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज हैं। इनमें पुलिस थाना जवाहरनगर में 22 और 23 नवंबर 2020 को धारा 8/22,29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। साथ ही पुलिस थाना कोतवाली श्रीगंगानगर में 22 नवंबर 2020 को एक मामला दर्ज है। आरोपी पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहा था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments