![]()
पुलिस ने अवैध डोडा चूरा सहित कार को जब्त किया है
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए भीलवाड़ा पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत रायपुर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गुजरात नंबर की एक कार से बड़ी मात्रा में अवैध अफीम डोडा चूरा पकड़ा और कार को जब्त किया।
पुलिस नाकाबंदी देखकर दौड़ाई कार
रायपुर थाना प्रभारी अर्जुन लाल ने बताया कि सपा धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में भीलवाड़ा में लगातार अवैध मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं, इसी के तहत पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की जा रही थी।इस दौरान बोराणा से उमरी जाने वाली रोड पर एक गुजरात नंबर होंडा अमेज कार का ड्राइवर पुलिस की नाकाबंदी देखकर कार को गुर्जरों का खेड़ा की रोड पर तेज स्पीड से भगाकर ले गया।
पुलिस ने पीछा किया तो कार छोड़ कर भागा तस्कर
डाउट होने पर इसका पीछा किया तो चार-पांच किलोमीटर आगे जाने के बाद इसने एक मंदिर के पीछे कार को खड़ी रोका ओर जंगलों की ओर भाग निकला। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो इसमें 11 कट्टे मिले जिनमें अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ था।
11 कट्टों में मिला 2 क्विंटल 15 किलो 350 ग्राम डोडा चूरा
थाने लाकर वजन करवाने पर यह 2 क्विंटल 15 किलो 350 ग्राम पाया गया।इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत करीब 32 लाख 30 हजार रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने अवैध डोडा चूरा के साथ वारदात में काम आ रही कार को जब्त किया और एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है ।
ये थे टीम में शामिल
कार्रवाई के दौरान रायपुर थाना प्रभारी अर्जुन लाल, हेड कांस्टेबल सुनील, कांस्टेबल सुभाष ,दिनेश , रामूराम , दशरथ , गोरखाराम और जसवंत सिंह शामिल रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments