आज की सबसे बड़ी खबर टोंक से है। यहां रोडवेज बस के कंडक्टर ने डिप्टी सीएम और परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा को नहीं पहचाना। हालांकि बाद में जब पता चला तो उनके पैर हुए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें 1. मां ने मुंह में पत्थर ठूंसकर बच्चे को फेंका था भीलवाड़ा में मां ने ही 19 दिन के बच्चे के मुंह में पत्थर ठूंसकर फेंका था। अवैध संबंधों के बाद पैदा हुए बच्चे को जब बेच नहीं पाए तो फेंक दिया। वह रो नहीं पाए इसके लिए फेवीक्विक से होंठ चिपका दिए थे। पुलिस ने लड़की और उसके पिता को डिटेन कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें

2. डिप्टी सीएम को रोडवेज बस कंडक्टर ने नहीं पहचाना डिप्टी सीएम और परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा को टोंक में रोडवेज बस के कंडक्टर ने नहीं पहचाना। प्रेमचंद बैरवा ने टिकट काट रहे कंडक्टर से पूछा- बस में कितनी सवारियां हैं। इस पर वह हैरानी से उनको देखने लगा। हालांकि बाद में पता चला तो कंडक्टर ने तुरंत बैरवा के पैर पकड़ लिए। पूरी खबर पढ़ें

3. पूर्व चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर को 4 साल की सजा जोधपुर में रिश्वत मामले में इनकम टैक्स विभाग के पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त पवन कुमार शर्मा और पूर्व ITO शैलेंद्र भंडारी को 4-4 साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने दोनों पर 1.10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। वहीं बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले ज्वेलर को बरी कर दिया। पूरी खबर पढ़ें
4. पूर्व सीएस बोले- मेरे दादाजी की जमीन पर सवर्णों का कब्जा पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने दलितों से होने वाले भेदभाव और उनकी जमीनों पर हो रहे कब्जों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा- मेरे गांव में दादाजी की जमीन पर 40 साल से सवर्णों ने कब्जा कर रखा है। मैं पिछले साल भर से प्रयास कर रहा हूं,लेकिन वो कब्जा खाली नहीं हो पा रहा है। पूरी खबर पढ़ें

5. भतीजे से यौन उत्पीड़न के आरोप में चाची गिरफ्तार बीकानेर में चाची को नाबालिग भतीजे से यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला ने नाबालिग के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। जांच में महिला की कहानी झूठी निकली। इसके बाद नाबालिग के माता-पिता ने यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर पढ़ें
अब 3 अहम खबरें 6. वन मंत्री ने चलाई कचरा उठाने वाली गाड़ी अलवर में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान में शुक्रवार सुबह वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने कचरा उठाने वाली गाड़ी चलाई। उनकी बगल में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बैठे थे। दोनों नेताओं ने कहा- हम सबको अपने घर, वार्ड, गली, मोहल्ले में सफाई पर ध्यान देना चाहिए। दूसरे लोगों को भी प्रेरित करने की जरूरत है। पूरी खबर पढ़ें

7. मां-बेटी को कंटेनर ने कुचला, बुजुर्ग की मौत कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पावटा बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने मां-बेटी को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं, उसकी बेटी गंभीर घायल हुई है। दोनों रात्रि जागरण से लौट रही थी। इस दौरान सड़क पार करते समय कंटेनर ने चपेट में ले लिया। पूरी खबर पढ़ें

8. राजस्थान से 4 दिन पहले विदा हुआ मानसून आज पूरे राजस्थान से मानसून विदा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान से मानसून जाने का सामान्य समय 30 सितंबर है, लेकिन इस बार 4 दिन पहले मानसून चला गया। राजस्थान के झालावाड़ और बांसवाड़ा से सबसे अंत में विदा हुआ है। प्रदेश में इस बार 65 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें
खबर जो हटकर है
9. युवती को टंकी पर बैठाकर दौड़ाई बाइक अजमेर के हाईवे पर एक युवक बाइक की टंकी पर युवती को बैठाकर स्टंटबाजी कर बाइक दौड़ाता नजर आया। युवती ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हाईवे पर कार सवार एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर शेयर कर दिया। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या है खास 10. 27 सितंबर को मनाया जाएगा वर्ल्ड टूरिज्म डे 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाया जाएगा। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर जयपुर समेत प्रदेश भर के सभी स्मारकों और संग्रहालयों में पर्यटकों को निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments