![]()
बीसलपुर बांध से फिर पानी की निकासी बढ़ाई है।
बीसलपुर बांध में एक बार फिर पानी की निकासी को बढ़ा दिया गया है। रविवार देर शाम एक गेट को एक से डेढ़ मीटर तक खोला गया है। 9 नंबर खेत से प्रति सेकंड 9015 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
इधर, जिले में एक बार फिर से गर्मी बढ़ गई है। जिले में सुबह से मौसम साफ है। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस का एहसास ज्यादा हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद फिर से गर्मी बढ़ेगी।
सोमवार को भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री या इससे ज्यादा पहुंच सकता है।वहीं न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री रहा है । इसके चलते लोग रात में भी फिर से एसी, कूलर चलाए, जबकि गत दिनों हुई तेज बारिश से तापमान में गिरावट आई थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments