☜ Click Here to Star Rating



शिक्षा विभाग की ओर से कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर को तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती की अभ्यर्थना प्राप्त होने के बाद भर्ती परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जाएंगे। ‌19 से 21 सितंबर को होने वाली चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा का जायजा लेने एक दिवसीय दौरे पर ब

.

दरअसल, आरपीएससी की ओर से अगले साल मई-जून में व्याख्याता और जुलाई में सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा प्रस्तावित है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। ‌लेकिन जनवरी में प्रस्तावित तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन अभी तक शुरू नहीं हुए। पेपर लीक होने की समस्या पर उन्होंने कहा कि चयन बोर्ड भविष्य में सरकारी सेंटर पर टैबलेट बेस परीक्षा आयोजित करने की कवायद में जुटा है। इसको लेकर आईआईटी कानपुर और आईआईटी मद्रास के सहयोग से परीक्षण किया जा रहा है। इसको लेकर पहले एक परीक्षण सफल नहीं हुआ, लेकिन अब दोबारा परीक्षण किया जा रहा है ताकि बिना पेपर लीक हुए परीक्षा को संपन्न करवाया जा सके।

उन्होंने बताया कि जल्द ही बोर्ड सरकारी केंद्रों पर टैबलेट बेस परीक्षा आयोजित करने में सफल होगा। बोर्ड 1 लाख परीक्षार्थी की संख्या वाले पेपर टैबलेट बेस करवाने की कवायद में जुटा है। अगर परीक्षा कंप्यूटर या टैबलेट बेस आयोजित की जाएगी तो पेपर लीक की समस्या ही खत्म हो जाएगी।

बीकानेर सहित 38 जिलों में होगी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा

कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि आगामी 19-21 सितंबर को बीकानेर सहित राज्य के 38 जिलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा होगी। इस परीक्षा में करीब 25 लाख परीक्षार्थी बैठेंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों में जाकर वे परीक्षा तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

डमी कैंडिडेट को रोकने के लिए बायोमैट्रिक उपस्थिति

आलोक राज ने बताया कि डमी कैंडिडेट और पेपर लीक से बचने के लिए बोर्ड ने कई कदम उठाए हैं। डमी कैंडिडेट की रोकथाम को लेकर परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के साथ फेस स्कैन भी किया जा रहा है। पेपर लीक से बचने के लिए अलग – अलग प्रिंटिग प्रेस से अलग-अलग सेट बनवाना, परीक्षा केन्द्र को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले बंद करना, वीडियोग्राफी, परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी लगाने समेत विभिन्न उपाय किए गए हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading