![]()
सर्व समाज के लोगों ने निर्णयकों पर चयन में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन करने में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं।
युवा शक्ति संगठन आदिवासी समाज सागवाडा, विभिन्न पंचायतों के प्रशासक और सर्व समाज के लोगों ने निर्णयकों पर चयन में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। वहीं, जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की जांच करवाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कलेक्ट्रेट पहुंचे सर्व समाज के लोगों ने बताया कि हाल ही में शिक्षा विभाग की ओर से 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं जिलेभर में करवाई गई थी। इन प्रतियोगिताओं में विजेता रहे खिलाड़ियों का टीमों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
सर्व समाज के लोगों ने इस चयन प्रक्रिया पर गड़बड़ी व मनमर्जी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में चयन कमेटी व निर्णायकों ने भेदभाव करते हुए अपने चहेतों को बिना योग्यता व मापदंड नहीं अपनाकर अयोग्य खिलाड़ियों का तो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का चयन कर लिया। जबकि प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मनमर्जी से बाहर का रास्ता दिखा दिया, जिससे योग्य खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।
उनमें व उनके परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शन के बाद सर्व समाज के लोगो ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मामले की जांच करवाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments