![]()
जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ ने डिस्कॉम व्यापी आह्वान पर जोधपुर डिस्कॉम के सभी सब-डिविजनों में 33 सूत्रीय मांगपत्र सौंपे। इसी कड़ी में फलोदी वृत्त के विभिन्न सब-डिविजनों में संगठन के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिए। फलोदी वृत्त में अधिशासी अभियंता फलोदी, सहा
इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ कार्यसमिति सदस्य और डिस्कॉम श्रमिक संघ जोधपुर के जिलाध्यक्ष करन सिंह राजपुरोहित, फलोदी ग्रामीण अध्यक्ष हनुमान खिलेरी, फलोदी शहर अध्यक्ष सवाई सिंह भाटी, फलोदी शहर महामंत्री अरुण कुमार सहित कई कनिष्ठ अभियंता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष राजपुरोहित ने बताया कि मांगपत्र में निगम में अनुकंपा नियुक्ति में पूर्व में हुए भेदभाव को समाप्त कर उच्च न्यायालय के निर्णय का पालन करवाने, तकनीकी कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पदोन्नति देने, सीनियर इंजीनियरिंग सुपरवाइजर के पद सृजित करवाने और मोटरसाइकिल भत्ता देने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।अन्य मांगों में ऑप्शन फॉर्म पुनः खोलने, जोखिम भत्ता देने, इंटर डिस्कॉम तबादला करने, एफआरटी में फर्जीवाड़ा रोकने, वर्ष 2004 से पूर्व के कर्मचारियों को आरजीएचएस का लाभ देने, विद्युत भत्ता बढ़ाने, निजीकरण रोकने और तकनीकी कर्मचारियों को ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन ट्रेनिंग करवाने की मांग की गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments