☜ Click Here to Star Rating



बांरा में पानी की किल्लत से परेशान नगर पालिका कॉलोनी क्षेत्र के लोगों ने एईएन कार्यालय पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया।

बारां की नगर पालिका कॉलोनी क्षेत्र में लगातार बनी हुई पेयजल समस्या को लेकर सोमवार को कॉलोनीवासियों का आक्रोश फूट पड़ा। परेशान लोगों ने पुरानी सिविल लाइन क्षेत्र स्थित सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के एईएन कार्यालय पर ताला जड़कर विर

.

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अमृत योजना के तहत क्षेत्र में नई पेयजल लाइन डाले जाने की घोषणा सालों पहले हो चुकी है, लेकिन कार्य आज तक शुरू नहीं हुआ। पुरानी जर्जर लाइनों से महज 10 से 15 मिनट ही पानी की सप्लाई मिलती है, जिससे पीने के पानी सहित घरेलू जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है।

लोगों ने जानकारी दी कि गर्मी के दिनों में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं, कई बार तीन-चार दिन तक पानी की सप्लाई तक नहीं हो पाती। अब सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है, लेकिन अभी भी लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। पिछले तीन दिन से लगातार सप्लाई बाधित है और अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद कोई सुधार नहीं किया गया।

करीब पौन घंटे तक कार्यालय पर ताला लगा रहा, जिससे अंदर मौजूद कर्मचारी बाहर नहीं निकल पाए और कई लोग कार्यालय में प्रवेश के लिए बाहर ही खड़े रह गए। मौके पर पहुंचे पीएचईडी एईएन अनिल गोचर का स्थानीय लोगों ने घेराव कर अपनी समस्याएं बताईं।

कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। एईएन अनिल गोचर ने लोगों को समझाइश कर समस्या के निवारण के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने ताला खोला और प्रदर्शन समाप्त किया। हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया कि यदि लापरवाही जारी रही तो आने वाले दिनों में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading