![]()
चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र में उफान पर बनास नदी।
मानसून सीजन में अच्छी बारिश होने पर बनास नदी में पानी की आवक काफी तेज हो गई है। सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा से वाया शिवाड़ होकर जयपुर रूट की सभी रपट डूब चुकी हैं। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर ईसरदा बांध
बनास नदी में पानी की आवक तेज
इस साल मानसून सीजन में अच्छी बारिश के चलते पहली बार बीसलपुर बांध का गेट जुलाई महीने में खुल गया है। ऐसे में बनास नदी में पानी की आवक पिछले कई दिनों से लगातार बनी हुई है। दो-तीन दिन पहले तेज बारिश के चलते बनास नदी में पानी काफी तेज हो गया है। चौथ का बरवाड़ा से वाया शिवाड़ होकर जयपुर जाने वाले मार्ग पर बनी सभी रपट पानी में डूब चुकी हैं। ऐसे में 25 किलोमीटर शिवाड़ जाने के लिए लोगों को 70 किलोमीटर वाया टोंक होकर जाना पड़ रहा है। दूसरी ओर राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के बाद 30 जुलाई से ईसरदा बांध में पानी रोकने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
ईसरदा बांध में 30 जुलाई से छोड़ा जाएगा पानी
बांध परियोजना के SE विकास गर्ग ने बताया कि 30 जुलाई से 15 सितंबर के बीच पानी रोकने का कार्य किया जाएगा। पानी का वितरण अभी नहीं किया जाएगा। इसके लिए जल वितरण विभाग बाद में आगे की कार्रवाई करेगा। फिलहाल बांध में पानी रोकने को लेकर टेस्टिंग प्रक्रिया कल से शुरू कर दी जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments