![]()
टोंक- जयपुर रोड पर आज गैस सिलेंडर से हुए ट्रक का चालक शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए मिला। जिस पर रास्ते में चल रहे लोगों ने पहले खुद को बचाया फिर चाकसू थाना इलाके में ट्रक का पीछा कर उसे रुकाया। ट्रक को कजोड मल जागा चला रहा था। ट्रक टोंक से जयपुर क
आरटीओ इंस्पेक्टर मुक्ता सोनी ने बताया कि वह ट्रक चालक को लेकर शिवदासपुरा थाने गई लेकिन थाना पुलिस ने कहा कि उनके पास शराब नापने के लिए ब्रेथ-एनेलाइजर तो था लेकिन उसकी बैट्री खराब होने कारण वह काम नहीं कर रहा। जिस पर मुक्ता सोनी ट्रक चालक को लेकर चाकसू सीएचसी पहुंची जहां से डॉक्टरों ने चालक को एसएमएस ले जाने के लिए कहा।. जिस के बाद मुक्ता सोनी शराबी चालक को लेकर चाकसू थाने पहुंची जहां पर आरोपी चालक का ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच की गई तो पता चला कि वह शराब के नशे में ट्रक चला रहा था। जिस के बाद मुक्ता सोनी ने अपनी ओर से थाने में ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत दी और कार्रवाई के लिए लिखा।
इंस्पेक्टर मुक्ता सिन्हा का कहना है कि आरोपी का लाइसेंस की अवधी भी खत्म हो चुकी है,उस ने अभी तक अपना लाइसेंस रिन्यू नहीं कराया इस कारण इसे आरटीओ के पास भेजा जाएगा जिस से इस चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। शरीब पीकर इतने घातक गैग सिलेंडर को जयपुर सिटी में लेकर जा रहा था। बड़ा हादसा हो सकता था। समय पर अगर लोग जानकारी नहीं देते तो यह नशे में सिलेंडर से भरे ट्रक को सिटी में लेकर चला जाता।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments