कोटा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एमबीएस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
पहला मामला दादाबाड़ी थाना क्षेत्र का है। विनोद नाम का युवक अपने दोस्त के साथ दशहरा मेला देखकर घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोस्तों ने उसे तुरंत कोटा एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

अज्ञात वाहन ने कुन्हाड़ी इलाके में बाइक सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी
दूसरी घटना कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र की है। यहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक कुलदीप को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा लैंडमार्क सिटी की ओर रेलवे लाइन के पास हुआ। कुलदीप अपनी बहन से मिलने जा रहा था, तभी अचानक वाहन ने सामने से टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल कुलदीप को राहगीरों की मदद से एमबीएस हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

दादाबाड़ी इलाके में आमने-सामने से बाइक भिड़ंत में घायल हुआ युवक
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments