बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनते पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी।
बूंदी जिले में भारी बारिश से हुई आपदा के बाद राज्य सरकार ने किसानों को राहत प्रदान की है। नैनवां, हिंडोली और इंदरगढ़ तहसील में कुल 84,165 किसानों को 51.98 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया है।
नैनवां तहसील में 35,998 किसानों को 20.84 करोड़ रुपए और हिंडोली में 36,359 किसानों को 17.46 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए गए हैं। हालांकि, 4,968 किसानों का भुगतान तकनीकी कारणों से अभी रुका हुआ है, जिसे जल्द सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने बताया कि भारी बारिश से इन तीनों तहसीलों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। किसानों की फसलों के साथ-साथ उनके घरों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है और नुकसान की भरपाई के लिए लगातार प्रयासरत है।

पूर्व मंत्री सैनी ने नैनवां में बारिश प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा।
सैनी ने कहा कि सरकार ने राहत कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश जारी किए हैं।
स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर सैनी ने स्पष्ट किया कि यह योजना कांग्रेस सरकार के समय से चल रही है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर से किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा और सरकार इसका डेमो भी दे चुकी है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा पूर्व कृ़षि मंत्री प्रभुलाल सैनी, पंचायत समिति प्रधान सहित भाजपा कार्यकर्ता एंव स्थानीय प्रशासन के साथ शुक्रवार को नैनवां शहर सहित देहात क्षेत्र का दौरा करके लोगो से जानकारी ली गई। सरकार द्वारा आपदा राहत एंव बचाव के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद नैनवां पंचायत समिति में जन अभाव अभियोग सुन कर स्थानीय प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments