![]()
प्रतापगढ़ शहर में चोरों ने बीती रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया। आधा दर्जन से अधिक चोरों ने अलग-अलग इलाकों में पांच मकानों को निशाना बनाया। इनमें से एक मकान से 10 से 12 लाख रुपए की नकदी चोरी का अनुमान है।
इंदिरा कॉलोनी में रमेश चंद्र शर्मा के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। घटना के समय मकान मालिक परिवार के साथ उदयपुर गए हुए थे। पड़ोसियों ने घटना की सूचना दी, जिसके बाद वे प्रतापगढ़ लौट रहे हैं। वास्तविक नुकसान का पता परिवार की रिपोर्ट के बाद चलेगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 2 बजे 6-7 चोर इंदिरा कॉलोनी में आए। उन्होंने दो मकानों के ताले तोड़े। मकान मालिकों और पड़ोसियों के जाग जाने से चोर भाग निकले। झंडा गली में रात 2:50 बजे चोरों ने चंद्रशेखर शर्मा और हरीश बैरागी के मकानों को निशाना बनाया। लोगों के जाग जाने से यहां वारदात सफल नहीं हो सकी।
सुबह 10 बजे कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments