जयपुर के एसआरके हॉस्पिटल में एक युवक की जटिल सर्जरी का सफल मामला सामने आया है। अजमेर के 29 वर्षीय युवक के घुटने के चारों लिगामेंट सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गए थे।
हॉस्पिटल के जोड़ प्रत्यारोपण एवं स्पोर्ट्स इंजरी विशेषज्ञ डॉ. विकास गुप्ता ने यह जटिल सर्जरी की। जांच के बाद डॉक्टरों ने पाया कि घुटने को स्थिर करने के लिए चारों टूटे लिगामेंट की मरम्मत जरूरी है।

हॉस्पिटल के जोड़ प्रत्यारोपण एवं स्पोर्ट्स इंजरी विशेषज्ञ डॉ. विकास गुप्ता ने यह जटिल सर्जरी की।
डॉक्टरों ने मरीज के शरीर से अतिरिक्त ग्राफ्ट लेकर एक ही सत्र में चारों लिगामेंट की मरम्मत की। यह सर्जरी आर्थोस्कोपी दूरबीन की मदद से की गई। तीन घंटे की सर्जरी के बाद मरीज तीन दिन में ही अपने पैरों पर चलने लगा।
हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. राकेश शर्मा के अनुसार, अत्याधुनिक तकनीक और विश्वस्तरीय उपकरणों की वजह से इस जटिल सर्जरी में सफलता मिली।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments