![]()
पता पूछने के बहाने आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला के कानों से सोने की बालियां छीन ली और फरार हो गए।
हनुमानगढ़ में एक महिला के साथ लूट की वारदात सामने आई है। पांच अगस्त को शाम करीब 4 बजे शारदा देवी गांव के वाटर वर्क्स के पास बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे।
युवकों ने किसी मकान का पता पूछने का बहाना बनाया और महिला के पास आए। अचानक उन्होंने महिला के गले में पहने सोने के लॉकेट को छीनने का प्रयास किया। शारदा देवी ने तुरंत हाथ से लॉकेट को पकड़ लिया, जिससे लुटेरे उसे तोड़ने में असफल रहे। इसके बाद युवकों ने महिला के दोनों कानों में पहनी करीब एक तोला सोने की बालियां छीन लीं और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद शारदा देवी भागकर अपने घर पहुंची और अपने बेटे कलवंत को पूरी घटना बताई। कलवंत ने अपने स्तर पर तीनों अज्ञात युवकों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। कलवंत (35) पुत्र देवीलाल वाल्मीकि निवासी अहमदपुरा की शिकायत पर पीलीबंगा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बाइक सवार तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच एएसआई राजकुमार को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments