![]()
प्रतापगढ़ में एक वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने महज 11 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसिंह और वृत्ताधिकारी गजेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में थानाधिकारी प्र
घटना 9 अगस्त 2025 को हुई। लाली बाई दोपहर लगभग 2 बजे पड़ोसी कारूलाल मीणा के घर गई थीं। कारूलाल शराब के नशे में अपने परिवार से झगड़ा कर रहा था। जब लाली बाई ने उसे समझाने की कोशिश की, तो कारूलाल आवेश में आकर उनके सिर पर लाठी से वार कर दिया।
गंभीर रूप से घायल लाली बाई को पहले छोटीसादड़ी अस्पताल ले जाया गया। फिर उन्हें निम्बाहेड़ा रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में गठित टीम ने जांच शुरू की। पता चला कि आरोपी घटना के बाद चंदेरिया चित्तौड़गढ़ की ओर भाग गया था। पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलने पर वह अपने ससुराल गादोला पहुंचकर मकान की छत पर छिप गया। पुलिस ने लगातार पीछा करते हुए 26 वर्षीय आरोपी कारूलाल मीणा को गादोला से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कारूलाल यादव मोहल्ला अचलपुरा थाना छोटीसादड़ी का रहने वाला है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments