☜ Click Here to Star Rating



बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में व्यवस्थाओं का जायजा लेने जिला कलेक्टर नमृता वृष्णि रविवार को अवकाश के दिन पहुंची। इस दौरान निरीक्षण करने पर मैदान के 16 सीसीटीवी कैमरे बंद मिले, वहीं कई पीटीआई भी अपनी ड्यूटी पर नहीं थे। कलेक्टर ने तुरंत कैमरे ठी

.

बैठक में जिला कलेक्टर ने जिला खेल अधिकारी से जिले में संविदा पर लगाए गए विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों की संख्या, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, खेल सामग्री की उपलब्धता, सफाई व गार्ड की व्यवस्था, स्टेडियम में रखरखाव, सुपरवाइजर लगाने, स्टेडियम में घास लगाने, इंडोर स्टेडियम को किराए पर देने को लेकर रेट बढ़ाने इत्यादि को लेकर विस्तृत समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने इंडोर और आउटडोर स्टेडियम का किराया बहुत कम होने पर उसे तत्काल बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि इनके रखरखाव हो सके।

अब बायोमेट्रिक उपस्थिति जिला कलेक्टर ने जिला खेल अधिकारी से विभिन्न खेलों के कोच की उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था और उनके द्वारा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने की संख्या के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अब सभी कोच के लिए सुबह शाम बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। जिला कलेक्टर ने नगर निगम को संबंधित खेल स्थानों पर जल्द से जल्द बायोमेट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए।

16 सीसीटीवी कैमरे मिले बंद

जिला कलेक्टर ने श्री करणी सिंह स्टेडियम में लगे सभी 16 सीसीटीवी बंद मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सीसीटीवी कैमरे चालू करने और उनकी मॉनिटरिंग को लेकर एलईडी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही स्टेडियम परिसर में बने विभिन्न कमरों के निरीक्षण के दौरान वहां गंदगी मिलने और कई कमरों पर महीनों से ताला लगा होने पर नाराजगी जताई।

अब राउंड द क्लॉक सिक्योरिटी गार्ड बैठक में जिला खेल अधिकारी ने स्टेडियम में गार्ड की कमी की वजह से होने वाले नुकसान की जानकारी कलेक्टर ने राउंड द क्लॉक करने के निर्देश दिए। पर्याप्त संख्या में गार्ड की व्यवस्था करने को लेकर नगर निगम को टेंडर करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने मल्टीपर्पज स्टेडियम का जायजा लेते हुए उसमें खुले पड़े तारों, बारिश का पानी आने और दरार मिलने पर आरएसआरडीसी के अधिकारियों पर हैंडओवर करने को लेकर नाराजगी जताई। वृष्णि ने इसे जल्द ठीक करने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर निगम कमिश्नर मयंक मनीष, एडीएम सिटी रमेश देव, निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, जिला खेल अधिकारी श्रवण भाम्भू ,पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता गहलोत, सहायक अभियंता कमल भोजक, आरएसआरडीसी से महेन्द्र चोपड़ा इत्यादि उपस्थित रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading