![]()
बूंदी जिले के केशोरायपाटन इलाके में खेत पर काम कर रहे बुजुर्ग किसान के जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। केशोरायपाटन पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति का शव एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवरकर पोस्टमार्टम करवाया।
मृतक के बेटे पुरुषोत्तम मीणा ने बताया कि मंगलवार शाम मेरे पिता रामकरण (75) खेत पर मौजूद थे। इस दौरान वहां पर एक जहरीला सांप आ गया। जिसने पिता रामकरण को काट लिया। अचेत अवस्था में पिता को कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। देर रात इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई।
केशोरायपाटन पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति के शव को एमबीएस हॉस्पिटल पोस्टमार्टम रूम में शिफ्ट करवा कर पोस्टमार्टम करवाया। मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments