![]()
डूंगरपुर के वरदा थाना क्षेत्र में टवेरा की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत।
डूंगरपुर के वरदा थाना क्षेत्र में डोजा तीन रास्ते पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। स्कूटी सवार काउंडा रोत (48) पहले एक टवेरा कार से टकराया और फिर सामने से आ रही पुलिस जीप से भी टकरा गया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल काउंडा को पुलिस जीप से ही डूंगरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के 24 घंटे बाद बुधवार दोपहर शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।
वरदा थाना के आंतरी चौकी इंचार्ज संतोष कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे राजू रोत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। राजू ने बताया कि उनके पिता आंतरी से स्कूटी लेकर वलोता फला खुणादरी स्थित अपने घर लौट रहे थे।
डोजा तिराहे पर पहुंचते ही डूंगरपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक टवेरा जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। इस टक्कर से वे स्कूटी सहित नीचे गिर गए। गिरने के बाद वे रगड़ खाते हुए पीछे आ रही पुलिस जीप से भी टकरा गए।
हादसे के समय काउंडा की पत्नी भी डोजा बस स्टैंड पर उनका इंतजार कर रही थीं। घटना के बाद शव को डूंगरपुर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments