☜ Click Here to Star Rating



चूरू में बाल तस्करी और मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस पर बुधवार को रेलवे स्टेशन पर बाल संरक्षण व अधिकारों की जानकारी दी गई।

चूरू में बाल तस्करी और मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस पर बुधवार को रेलवे स्टेशन पर बाल संरक्षण व अधिकारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में राजस्थान महिला कल्याण मंडल द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन, रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी, स्टेशन मास्टर, स्टेशन के कुल

.

आरपीएफ के उप निरीक्षक नंदकिशोर ने प्लेटफार्म पर रेल यात्रियों को बाल तस्करी के खिलाफ जागरूक किया। मंडल की जिला समन्वयक रुकैया पठान ने बताया कि बच्चों की ट्रैफिकिंग से निपटने के लिए सभी एजेंसियों व विभागों को साथ मिलकर कार्रवाई करनी होगी। इससे ट्रैफिकिंग गिरोहों में कानून का भय पैदा होगा।

देश में बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए 250 से अधिक सामाजिक संगठन जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के नेटवर्क से जुड़े हैं। जिले में यह संगठन बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए काम कर रहा है। जेआरसी बाल श्रम, बच्चों की ट्रैफिकिंग, बाल विवाह और बाल यौन शोषण के शिकार बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

संस्था ने पिछले वर्ष पुलिस प्रशासन की सहायता से कई बच्चों को बाल श्रम, ट्रैफिकिंग और बाल विवाह से बचाया है। रुकैया पठान ने बताया कि संस्था की टीम, चाइल्ड हेल्पलाइन और रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिलकर लोगों को बच्चों की ट्रैफिकिंग के बारे में जागरूक कर रही है। इसके लिए रेलवे स्टेशनों पर अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ट्रैफिकिंग गिरोह अक्सर बच्चों को दूसरे राज्य ले जाने के लिए रेल मार्ग का उपयोग करते हैं। इसलिए इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों, रेलकर्मियों, विक्रेताओं, दुकानदारों और कुलियों को बाल तस्करी के संकेतों की पहचान करने और संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट करने के लिए संवेदनशील बनाना है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading