राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले आम जन की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार ‘शहर चलो’ अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत सफाई, रोड लाइट से लेकर पट्टा वितरण, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस जारी करने जैसे काम किए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश भर की निकायों में वार
पूरे राज्य में लगने वाले कैंपों की तैयारियों को लेकर प्रदेशभर में 4 से 13 सितंबर तक प्री-कैंप लगेंगे। शहर चलो अभियान 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।
प्रदेशभर के निकायों में मुख्य कार्यालय के साथ जोन कार्यालय और वार्ड स्तर पर बनाए गए सार्वजनिक स्थलों पर ये कैंप लगेंगे।
अभियान के तहत पट्टों के पंजीयन की व्यवस्था शिविर में की जाएगी। इस दौरान राशि जमा कराने से लेकर पट्टे जारी करने तक की व्यवस्था होगी। इस दौरान पट्टों पर आयुक्त, उपायुक्त और अधिशाषी अधिकारी के सिग्नेचर होंगे। इसके लिए विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। आम जनता अभियान में ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। हालांकि फोर्थ कैटेगरी की नगर पालिकाओं में ऑफलाइन आवेदन भी लिए जाएंगे।

स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने बताया कि शहर चलो अभियान के तहत आम जनता से जुड़े काम किए जाएंगे। कैंप के दौरान आम जनता को जल्द से जल्द मौके पर ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments