![]()
पितृ पक्ष के अवसर पर धौलपुर के मचकुंड सरोवर पर श्रद्धालुओं ने किया पूर्वजों का तर्पण।
धौलपुर में रविवार से पितृ पक्ष की शुरुआत हो गई। पहले दिन श्रद्धालुओं ने चंबल और तीर्थराज मचकुंड सरोवर पर पहुंचकर पूर्वजों का तर्पण किया।
.
लाडली जगमोहन मंदिर के महंत कृष्णदास ने बताया कि श्राद्ध पक्ष के दौरान सनातन धर्म के अनुयायियों के सभी मांगलिक कार्यक्रम बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष में तर्पण पूर्वजों की आत्म संतुष्टि के लिए किया जाता है।
महंत के अनुसार पितृ तर्पण करने से पूर्वज पारिवारिक क्लेश और बाधाओं को दूर करते हैं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पितरों का तर्पण कर श्रद्धापूर्वक जल अर्पित किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments