हनुमानगढ़ पुलिस ने उज्जैन से एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया।
हनुमानगढ़ में चिट्टा तस्करी के एक मामले में फरार चल रहा आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। खास बात यह रही कि आरोपी साधु वेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर में रह रहा था और वहां खुद को ‘पूर्णराम अघोरी’ के नाम से पुजारी बताता था। पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़

पुलिस से बचने के आए दिन ठिकाने बदलता था पूर्णराम।
टाउन थानाधिकारी सुभाषचंद्र ने बताया की 14 मार्च 2023 को थाना हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामले में नवीन कुमार निवासी चोहिलावाली, ताराचंद और सुरेन्द्र कुमार उर्फ छिन्दा को 115 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह मादक पदार्थ पूर्णराम शर्मा निवासी विजयनगर से खरीदा गया था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने पूर्णराम की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कीं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया था।
आरोपी ठिकाने बदल-बदल कर रहा
पुलिस के अनुसार, फरारी के बाद आरोपी पूर्णराम ने अपनी पहचान बदल ली और साधु वेश धारण कर विभिन्न तीर्थ स्थलों पर रहने लगा। वह उज्जैन के महाकाल मंदिर में ‘पूर्णराम अघोरी’ के नाम से पूजा-पाठ करता रहा। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल के तारापीठ वीरभूमि, कामाख्या (गुवाहाटी) के नीलांचल पर्वत, और काशी (वाराणसी) स्थित काल भैरव मंदिर में भी साधना करता रहा। अंततः वह दोबारा उज्जैन आकर वहीं रहने लगा था।

‘पूर्णराम अघोरी’ बनकर रह रहा था आरोपी।
एनडीपीएस सहित श्रीगंगानगर जिले में कई मामलों में है वांछित
थानाधिकारी ने बताया की गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पूर्णराम उर्फ पूर्ण अघोरी (40) पुत्र प्रेमसुख शर्मा निवासी वार्ड संख्या 03, चक 26 जीबी, थाना विजयनगर, जिला श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से दो प्रकरण दर्ज हैं और वह श्रीगंगानगर जिले में कई मामलों में वांछित था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments