![]()
बीकानेर के अंत्योदय नगर स्थित रमेश इंग्लिश स्कूल में सोमवार से स्कूली शतरंज प्रतियोगिता शुरू होगी। अंडर 17 और 19 वर्ग के बॉयज और गर्ल्स की प्रतियोगिता में करीब छह सौ स्टूडेंट्स एक दूसरे से मोहरे लड़ायेंगे। टूर्नामेंट के बाद चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्
जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद के तहत अंडर 17-19 बॉयज एंड गर्ल्स के शतरंज मुकाबले मंगलवार से शुरू हो रहे हैं, हालांकि द्वितीय समूह के ये मुकाबले 14 सितम्बर से शुरू होने थे लेकिन रमेश इंग्लिश स्कूल में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का सेंटर होने के कारण एक दिन विलम्ब से मुकाबले शुरू हो रहे हैं। अब हर रोज तीन मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के संयोजक व चैस कोच बुलाकी हर्ष ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए बीकानेर के करीब छह सौ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें सिलेक्ट होने वाले खिलाड़ियों काे बीकानेर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संबंधित स्कूल फॉर्म जमा करवाने के बाद ऑफ लाइन फाइल जमा की गई है। विभाग की ओर से इस प्रतियोगिता के लिए दर्जनभर पीटीआई की ड्यूटी लगाई गई है। इससे पहले अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोड़ा ने प्रतियोगिता की तैयारी की समीक्षा की है। मुकाबले अब से थोड़ी देर में शुरू होने वाले हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments