![]()
धौलपुर जिले की निहालगंज थाना पुलिस ने फायरिंग के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।
धौलपुर जिले की निहालगंज थाना पुलिस ने फायरिंग मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में की गई कार्रवाई में आरोपी अन्नू उर्फ यश शर्मा को पकड़ा गया। आरोपी के पास से 12 बोर का कट्टा जब्त किया गया है।
मामला 22 जुलाई 2025 का है। धीरज नाम के व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी अन्नू ने उसके भाई सोनू को जान से मारने की नीयत से अपने मकान की दूसरी मंजिल से तीन फायर किए। गोली का छर्रा शिकायतकर्ता के चेहरे पर नाक के बगल लगा था।
पुलिस ने इस मामले में धारा 109(1), 351(2), 352 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया। जांच के दौरान 7 अगस्त 2025 को आरोपी अन्नू उर्फ यश शर्मा (23) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी परशुराम कॉलोनी धौलपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया कट्टा भी बरामद कर लिया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments