![]()
दौसा जिले में शनिवार को आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में जिले में राजस्व व फौजदारी न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में से कुल 4070 प्रकरणों का निस्तारण हुआ, साथ ही 12 करोड़ 69 लाख 31 हजार 971 रूपये की राशि का सैटलमेण्ट किया गया। इसके अलावा प्रिलिटिगेश
लोक अदालत का शुभारम्भ एडीआर सेण्टर में प्रेम राजेश, न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय द्वारा किया गया। प्राधिकरण के सचिव द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 11 लोक अदालत बैंचों का गठन किया गया, जिसमें से दौसा मुख्यालय पर 4 तथा तालुका बांदीकुई, लालसोट, महवा, सिकराय में 7 लोक अदालत बैन्चों का गठन किया गया।
दौसा मुख्यालय स्थित बैचों में प्रथम बैन्च में एडीजे रविकांत सोनी, दीपक शर्मा, अधिवक्ता एवं अशांक कुमार शर्मा, द्वितीय बैन्च में प्रेम राजेश, न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय एवं धर्मसिंह गुर्जर अधिवक्ता, तृतीय बैंच में रविकांत मीणा, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं नीलम शर्मा अधिवक्ता एवं चतुर्थ बैंच में संतोष अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हनुमान सहाय शर्मा, नायब तहसीलदार एवं योगेश कुमार सैनी, अधिवक्ता की लोक अदालत बैंचों का गठन किया गया था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments