![]()
पुलिस ने एक नाबालिग से रेप के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
डूंगरपुर के धम्बोला थाना पुलिस ने एक नाबालिग से रेप के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 7 महीने से फरार चल रहा था।
एक दिसंबर 2024 को पीड़िता के पिता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री और पत्नी 20 अक्टूबर 2024 को सीमलवाड़ा में सामान खरीदने के लिए रिक्शा से गए थे। सीमलवाड़ा निजी बस स्टैंड के पास मंदिर के पास उतरते ही एक बाइक सवार युवक ने उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया। आरोपी पत्नी बनाने की नियत से लड़की को भगा ले गया था।
पुलिस की तलाश के दौरान 21 जुलाई 2025 को पीड़िता को उसके 6 माह के बच्चे के साथ बरामद किया गया। नियमानुसार कार्रवाई कर उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया और मुस्कान संस्थान डूंगरपुर में सुरक्षित रखा गया। लगातार तलाश के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। गिरफ्तारी में धम्बोला थाने के उप निरीक्षक रिजवान खान, सहायक उप निरीक्षक महिपाल सिंह, कॉन्स्टेबल लोकेन्द्र सिंह और जयेश कुमार की टीम शामिल थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments