![]()
जान जोखिम में डाल रेल पटरी पार करने वालों पर आरपीएफ कार्रवाई करके जुर्माना भी वसूली रही है। (फाइल फोटो)
जोधपुर मंडल में रेलवे प्रशासन ने नियमों की अनदेखी करने वाले यात्रियों पर जोरदार कार्रवाई की है। रेलवे स्टेशन पर बने फुटओवर ब्रिज (एफओबी) की बजाय शॉर्टकट अपनाकर सीधे पटरी पार करने वाले 700 लोगों से कुल 83,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। इतना ही नही
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों पर जगह-जगह फुट ओवर ब्रिज बनाए गए हैं। इसका उद्देश्य है कि लोग आसानी से और सुरक्षित तरीके से एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जा सकें। बड़े स्टेशनों पर तो पाथ-वे भी तैयार किए गए हैं ताकि यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके, फिर भी कई लोग नियम तोड़कर शॉर्टकट से पटरी पार करते हैं, जो खतरनाक है।
डीआरएम त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि अब ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरपीएफ को यह निर्देश दिए गए हैं कि जो भी व्यक्ति गैरकानूनी तरीके से पटरी पार करता मिले, उस पर भारतीय रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत कार्रवाई हो। इस धारा के मुताबिक, दोषी पाए जाने पर 6 माह की जेल, एक रुपए जुर्माना या दोनों सजा हो सकती हैं।
सुरक्षा व्यवस्था करने के तहत अब सभी बड़े स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की मदद से आरपीएफ पटरी पार करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। साथ ही, पहली बार पकड़े जाने पर समझाइश देकर भी छोड़ा जाता है, जिससे वे दोबारा ऐसा न करें।
6 महीने में ही 154 पर कार्रवाई, 17500 जुर्माना भी वसूला
2024-25 के आंकड़ों पर नजर डालें तो जोधपुर मंडल में रेलवे सुरक्षा बल ने पटरी पार करने के 717 मामलों पर कार्रवाई करते हुए 83,300 रुपए वसूले हैं। वहीं, सिर्फ इस साल 1 अप्रैल से 30 जून 2025 तक की पहली तिमाही में ही ऐसे 154 मामलों में 17,500 रुपए जुर्माना लगा है। रेलवे का कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान को और सख्त किया जाएगा, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
रेलवे ने यात्रियों और आमजन को सलाह दी है कि वे नियमों का पालन करें, निर्मित एफओबी और अंडरपास का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि शॉर्ट कट के चक्कर में जान जोखिम में डालना ठीक नहीं है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments