☜ Click Here to Star Rating


ग्रामीणों द्वारा लापता लड़के की तलाश की जा रही है ।

भीलवाड़ा में खारी नदी में नहाने गए पांच लड़के नदी के तेज बहाव में बह गए।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। काफी प्रयासों के बाद ग्रामीणों ने चार लड़कों को बचा लिया। जबकि एक फिलहाल लापता है,जिसकी तलाश की जा रही है।

.

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और गोताखारों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने चार को बचाया

मामला शंभूगढ़ थाना क्षेत्र के गजसिंहपुरा गांव का है,गुरुवार शाम यहां कस्बे में रहने वाले पांच लड़के खेत से नहाने के लिए गए थे, इस दौरान नदी के तेज बहाव में पांचों बह गए। इस पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों को जैसे ही इसका पता चला इनकी तलाश की गई और आधे घंटे की मशक्कत के बाद चार लड़कों को बचा लिया गया।

बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा है।

बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा है।

एसडीआरएफ टीम के पहुंचे ही रेस्क्यू शुरू किया जाएगा

शंभूगढ़ थाना प्रभारी आशुतोष पांडे ने बताया कि फोन के जरिए सूचना मिली थी की गजसिंहपुरा में खारी नदी में पांच लड़के नहाने गए थे। इस दौरान नदी के तेज बहाव में ये सभी बह गए। ग्रामीणों ने चार लड़कों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि सुशील (16 ) पिता जगदीश बलाई निवास सिंह गजसिंहपुरा नदी में बह गया।एसडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी गई है उनके आते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

एक बालक की तलाश जारी

एक बालक का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इस लापता बालक की ग्रामीण और पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही है। घटना के बाद से ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल है।फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद है और इस बालक की तलाश की जा रही है।

ग्रामीणों द्वारा लगातार बालक तलाश की जा रही है।

ग्रामीणों द्वारा लगातार बालक तलाश की जा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading