![]()
नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना कोतवाली की टीम ने नाबालिग बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में न केवल जिले बल्कि पड़ोसी जिलों और राज्यों तक दबिश दी और अंततः उत्तराखंड से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की
100 से अधिक CCTV कैमरे देखें, तब लगा सुराग
पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि थानाधिकारी कोतवाली हरजिंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। आरोपी की तलाश के लिए कोतवाली पुलिस ने सबसे पहले आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की गई। इससे आरोपी की गतिविधियों और संभावित मूवमेंट के बारे में जानकारी जुटाई गई।
इसके साथ ही मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया। खास मुखबिरों ने आरोपी के मूवमेंट को लेकर पुलिस को इनपुट दिए। तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से आरोपी की लोकेशन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी।
पुलिस ने झुंझुनूं शहर, चिड़ावा, सिंघाना, दिल्ली और उत्तराखंड में लगातार दबिश दी। आखिरकार कड़ी मेहनत रंग लाई और आरोपी मोहित कुमार (28) को उत्तराखंड से दस्तयाब कर लिया गया। उसके साथ पीड़िता को भी सुरक्षित बरामद किया गया।
मोहित कुमार जिला नैनीताल उत्तराखंड का ही रहने वाला है।
यह थी घटना
झुंझुनूं शहर निवासी परिवादी ने पुलिस थाना कोतवाली में रिपोर्ट दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री अचानक घर से बिना बताए कहीं चली गई है। बच्ची की गुमशुदगी की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के शुरुआती दौर में ही यह स्पष्ट हो गया कि बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments