![]()
जयपुर सेंट्रल जेल में 27 सितंबर को तलाशी के दौरान 5 मोबाइल फोन मिले। जेल प्रशासन ने इस मामले में लालकोठी थाने में तीन FIR दर्ज करवाई। एक FIR में विचाराधीन बंदी नेत्रपाल का नाम शामिल है, जबकि दो FIR अज्ञात लोगों के खिलाफ हैं। मामले में लालकोठी थाने ने
लावारिस हालत में मिले 2 मोबाइल
जेल प्रहरी चंद्रपाल ने बताया कि 26 सितंबर की रात 8 बजे वार्ड नंबर 9 और 11 में तलाशी के दौरान दो मोबाइल लावारिस हालत में मिले। इसके अलावा, वार्ड 11 के बैरक नंबर 2 में नेत्रपाल के पास एक मोबाइल पकड़ा गया।
जेल में मोबाइल मिलने का सिलसिला फिर शुरू
जयपुर सेन्ट्रल जेल में मोबाइल फोन को लेकर पिछले कुछ समय तक कड़ी सख्ती की गई। जिस के कारण जेल में मोबाइल फोन नहीं मिले। लेकिन एक बार फिर से जेलों में मोबाइल फोन मिलना शुरू हो चुके हैं। जेल प्रहरी सुरेश कुमार ने 27 सितंबर सुबह 7 बजे वार्ड नंबर 4 में तलाशी के दौरान एक लावारिस मोबाइल फोन बरामद किया। वहीं, जेल प्रहरी जोधराज ने दोपहर 3 बजे वार्ड नंबर 6 में तलाशी के दौरान एक और लावारिस मोबाइल पाया।
कमिश्नर ने जांच एसीबी को सौंपी
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने कहा कि इस महीने जयपुर सेंट्रल जेल से अब तक 21 मोबाइल फोन मिल चुके हैं। इसकी जांच के लिए एसीबी गांधी नगर को निर्देश दिए गए हैं ताकि यह पता चल सके कि जेल में मोबाइल फोन कहां से आ रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments