पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती सांप के काटने घायल हुई महिला।
पाली में दो अलग–अलग घटना में सांप के काटने से एक महिला और पुरुष घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार पाली जिले के देसूरी थाने के सोनाणा खेतलाजी के पास स्थित कारनवा गांव में घर में सो रहे 40 साल के मसराराम पुत्र भेराराम बावरी को शुक्रवार रात को सांप ने काट लिया। इलाज के लिए उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां उसका उपचार जारी है।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती सांप के काटने से घायल हुआ युवक।
इसी तरह पाली जिले के रोहट एरिया के काला पीपल की ढाणी निवासी 33 साल की संगीता पत्नी भूडाराम घर में सो रही थी। शुक्रवार अल सुबह उसे सोते समय सांप ने काट लिया। इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां icu में उसका इलाज जारी है।
डॉक्टर की माने तो इन दिनों जिले में स्नैक बाइट के मामले बढ़ गए है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments