दौसा| दौसा विधायक के जयपुर रोड स्थित घर के सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में पुलिस ने डीग से भरतपुर के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सदर थानाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि 7 जुलाई को जटवाड़ा निवासी फतेह सिंह गुर्जर ने रिपोर्ट दी थी कि उसके
इस पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने टीमों का गठन किया। टीमों ने तकनीकी सहायता से 17 जुलाई को ट्रैक्टर-ट्रॉली को हरियाणा के पलवल से बरामद कर घटना में प्रयुक्त कार को जब्त किया था। ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के आरोपी बिजेंद्र कुमार महावर निवासी प्रताप कॉलोनी भरतपुर को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया था, जहां उसे 1 दिन का पुलिस रिमांड पर सौंपा था। आरोपी को बुधवार को फिर से न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में सदर थानाधिकारी रविंद्र सिंह, हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश, कांस्टेबल दिलीप, संतलाल शामिल रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments