![]()
अंता थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 6 वर्ष से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
बारां जिले की अंता थाना पुलिस ने 6 वर्ष से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी अपराधी देवेंद्र सिंह उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया है।
बारां एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य स्थायी वारंटियों, उद्घोषित अपराधियों, 335 बीएनएसएस (भगौड़ा) और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी करना है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरविजन में जिला विशेष टीम ने आसूचना संकलन के बाद यह सफलता हासिल की। देवेंद्र सिंह उर्फ बंटी अंता थाने का वांछित अपराधी था और पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहा था।
पुलिस विभाग द्वारा इस अपराधी पर 10,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। अब इसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments