☜ Click Here to Star Rating



पुलिस ने सोने के गहने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

हनुमानगढ़ के संगरिया थाना पुलिस ने सोने के गहने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी गहने बरामद कर लिए हैं।

.

संगरिया थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि 24 जुलाई को हरविन्द्र सिंह (35) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हरविन्द्र ने बताया कि उनके गांव ढाबां में सुखविन्द्र सिंह उर्फ काका सिंह अपने परिवार के साथ मजदूरी करने आया था। सुखविन्द्र और उसका परिवार गांव में मौत होने का बहाना बनाकर रात में चले गए।

उनके जाने के बाद जब हरविन्द्र ने घर में रखे सोने के गहने देखे तो सोने की चेन, कांटे और बालियां गायब थीं। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच ढाबां चौकी प्रभारी एएसआई किशोर सिंह को सौंपी गई।

पुलिस ने मानवीय और तकनीकी आसूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखविन्द्र सिंह उर्फ काकासिंह (44) को गिरफ्तार किया। आरोपी पंजाब के फरीदकोट में बलवीर बस्ती (जीवन नगर) का रहने वाला है। पुलिस टीम आरोपी के फरीदकोट स्थित घर पहुंची और वहां से चोरी किए गए सभी गहने बरामद कर लिए। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में ढाबां चौकी प्रभारी किशोर सिंह, कॉन्स्टेबल राजकुमार और परमजीत कौर शामिल थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading