☜ Click Here to Star Rating



25 हजार रुपए के इनामी बदमाश भूरा उर्फ महेश सिंह गुर्जर को मोहनपुर की पहाड़ी से गिरफ्तार किया है।

करौली में जिला स्पेशल टीम ने एक बड़ी कार्रवाई में 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश भूरा उर्फ महेश सिंह गुर्जर को मोहनपुर की पहाड़ी से गिरफ्तार किया है। भूरा फायरिंग, हत्या के प्रयास, मारपीट और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर मामलों में एक साल से फरार चल रहा थ

.

गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल रामदास की भूमिका सबसे अहम रही। उन्होंने जोखिम उठाते हुए पहाड़ी और जंगलों में करीब 2 किलोमीटर तक आरोपी का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। आरोपी पर एएसआई पर हमला करने का भी आरोप है। डीएसटी प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि आरोपी पर करौली जिले के विभिन्न थानों में करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। हाल ही में आरोपी के जयपुर में छिपे होने की सूचना मिली थी। टीम को वहां भेजा गया, लेकिन उसे भनक लगने पर वह भाग गया और वजीरपुर होते हुए अपने गांव की ओर लौट गया।

मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने मोहनपुर मंदिर के पास घेराबंदी की। आरोपी सड़क किनारे खड़ा मिला। पुलिस को देखते ही वह पहाड़ियों की ओर भागा। कॉन्स्टेबल रामदास ने बहादुरी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम के वीरेंद्र सिंह, रन्नो सिंह, रामदास, कमल सिंह और रणवीर सिंह शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की सराहना करते हुए उचित इनाम और प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की है। साथ ही यह भी कहा है कि सभी फरार और वांछित आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading