☜ Click Here to Star Rating



पुलिस गिरफ्त में ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बदसलूकी का आरोपी।

सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने यातायात पुलिसकर्मी से बदसलूकी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ऋषिकेश (29) पुत्र रामसहाय बैरवा निवासी हलोन्दा थाना रवांजना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।

.

ड्यूटी के दौरान किया था झगड़ा

मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि 5 अगस्त को ममताराम (38) पुत्र प्रभूलाल मीणा निवासी चौथ का बरवाड़ा, हाल कानि. 492, यातायात पुलिस, सवाई माधोपुर ने थाना मानटाउन पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें ममताराम ने बताया कि वह निर्धारित ड्यूटी के अनुसार सुबह लगभग 9:45 बजे कोर्ट चौराहा, सवाई माधोपुर पर यातायात नियंत्रण के लिए तैनात था। इसी दौरान वाहन संख्या RJ-25-CB-2148 का ड्राइवर मोबाइल पर बात करते हुए न्यायालय परिसर के सामने अचानक वाहन घुमाने लगा। उसने ट्रैफिक इशारा देने के बावजूद ड्राइवर ने वाहन को नही रोका और उसने जब वाहन को साइड में लगाने का इशारा किया गया, तो ड्राइवर ने गाड़ी रोकने से मना कर दिया। इस दौरान ड्राइवर ने धमकी दी कि “मेरी गाड़ी के आगे से हट जा, नहीं तो ऊपर चढ़ा दूंगा”। साथ ही, उसने स्वयं का नाम ऋषिकेश पुत्र रामसहाय बैरवा निवासी हलोन्दा थाना रवांजना डूंगर बताया और यातायत पुलिसकर्मी से अभद्रता करने लगा व झगड़ा करने लगा। जिस पर पुलिस ने आरोपी ऋषिकेश को गिरफ्तार किया है‌। पुलिस ने घटना प्रयुक्त कार टाटा पंच को भी जब्त किया गया। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading