☜ Click Here to Star Rating


झुंझुनूं जिले में 25 से ज्यादा कुत्तों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बदमाश बंदूक लेकर घूमता और कुत्ते दिखते ही गोली मारकर उनकी हत्या कर देना। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज क

.

इधर मामले को लेकर पशु प्रेमियों में भारी आक्रोश पैदा हो गया है। कुत्तों को मारने की घटना 2 और 3 अगस्त की बताई जा रही है। यह घटना नवलगढ़ थाना इलाके के कुमावास गांव की है। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए 5 अगस्त को खुद ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव में जगह-जगह कुत्तों के शव बिखरे मिले शेयर हो रहे वीडियो में कुत्तों को मरा हुआ दिखाया गया है। एक व्यक्ति बंदूक लिए हुए कुत्तों पर फायरिंग कर रहा है। इसके बाद गांव में जगह-जगह खून से लथपथ कुत्तों के शव बिखरे मिले। पुलिस के अनुसार 4 अगस्त को वीडियो शेयर होने की सूचना मिलते ही हेड कॉन्स्टेबल शुभकरण को जांच के लिए कुमावास गांव भेजा गया।

पहले इन 4 फोटोज के जरिए समझिए पूरा मामला…

कुमावता गांव में कुत्ता देखते ही आरोपी उसके पीछे लग जाता। कुत्ता भी आरोपी को देखते ही भागने लगता।

कुमावता गांव में कुत्ता देखते ही आरोपी उसके पीछे लग जाता। कुत्ता भी आरोपी को देखते ही भागने लगता।

भाग रहे कुत्ते का आरोपी अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर पीछा करता।

भाग रहे कुत्ते का आरोपी अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर पीछा करता।

इसके बाद बाइक से उतरकर कुत्ते के नजदीक पहुंच जाता।

इसके बाद बाइक से उतरकर कुत्ते के नजदीक पहुंच जाता।

कुत्ते के पास जाकर बंदूक से गोली मारकर उसकी हत्या कर देता।

कुत्ते के पास जाकर बंदूक से गोली मारकर उसकी हत्या कर देता।

2 व 3 अगस्त को कुत्तों को मारी गोली इस दौरान जांच में यह खुलासा हुआ कि श्योचंद बावरिया पुत्र सुरजाराम बावरिया निवासी डुमरा ने 2 और 3 अगस्त को कुत्तों को गोली मारी थी। इस क्रूरता के खिलाफ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 325 और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

पूर्व सरपंच ने SP को सौंपा शिकायत पत्र इस घटना के बाद पशु प्रेमी और हमीरी कलां गांव की पूर्व सरपंच सरोज झांझड़िया ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर एक शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत में दावा किया गया है कि आरोपी श्योचंद ने पिछले कुछ दिनों में 25 कुत्तों को बेरहमी से मार डाला है।

कुमावास गांव में जगह-जगह खून से लथपथ कुत्तों के शव बिखरे मिले।

कुमावास गांव में जगह-जगह खून से लथपथ कुत्तों के शव बिखरे मिले।

आरोपी को पूर्व सरपंच ने बताया झूठा पूर्व सरपंच के अनुसार आरोपी का यह दावा झूठा है कि कुत्तों ने उसकी बकरियों को मार डाला था। उन्होंने बताया कि कुत्तों ने न तो किसी को नुकसान पहुंचाया था और न ही किसी बकरियों को मारा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि श्योचंद और उसके साथी ‘बकरियां मर गई हैं’ का झूठा बहाना बनाकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं, जिससे उनकी गलत मंशा जाहिर होती है।

पूर्व सरपंच ने सोची-समझी साजिश बताई इधर पूर्व सरपंच सरोज झांझड़िया ने एसपी को बताया कि उनके पास इस क्रूरता का एक वीडियो भी है, जिसमें श्योचंद और उसके 5-7 साथी मिलकर इस जघन्य कृत्य को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यह एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है, क्योंकि यही समूह 5 महीने पहले भी गांव आया था।

उन्होंने पुलिस अधीक्षक से अपील की है कि आरोपी श्योचंद और उसके साथियों के खिलाफ सख्त से सख्त धाराएं लगाई जाएं, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह जानवरों के प्रति क्रूरता करने की हिम्मत न कर सके।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading