☜ Click Here to Star Rating



पुलिस ने गारमेंट के शोरूम (जूडियो) की फ्रेंचाइजी के नाम पर 26 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को बीकानेर से गिरफ्तार किया है।

श्रीगंगानगर पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गारमेंट के शोरूम (जूडियो) की फ्रेंचाइजी के नाम पर 26 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को बीकानेर से गिरफ्तार किया है।

.

पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 30 मार्च 2024 को पार्थ बंसल ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पार्थ ने बताया कि वह 28 फरवरी को वेबसाइट के माध्यम से जूडियो फ्रेंचाइजी की आउटलेट के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहा था। इसी दौरान उसे एक ईमेल लिंक मिला। इस लिंक में जूडियो फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने का विकल्प था।

पार्थ ने अपना मोबाइल नंबर और अन्य विवरण भरकर फॉर्म सबमिट किया। उसे बताया गया कि रजिस्ट्रेशन के बाद डेवलपमेंट मैनेजर से बात करनी होगी। फिर पंजीयन शुल्क, एनओसी और सिक्योरिटी राशि जमा करवानी होगी। पार्थ ने ठगों के बहकावे में आकर कुल 26 लाख 25 हजार 500 रुपए विभिन्न खातों में RTGS के जरिए जमा करवा दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस अधीक्षक कुलदीप वालिया के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस निरीक्षक रमेश कुमार के नेतृत्व में यह टीम बनाई गई। टीम ने 6 अगस्त 2025 को बीकानेर के नोखा से आरोपी गुलाराम (27)पुत्र सावरलाल उर्फ सावरमल को गिरफ्तार किया।

पुलिस की जांच से पता चला है कि आरोपी के दो बैंक खातों में 3 लाख 23 हजार रुपए की धोखाधड़ी की राशि जमा हुई थी। इसमें पार्थ बंसल के 50 हजार रुपए भी शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ चार अलग-अलग राज्यों से शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी गुलाराम के खिलाफ पहले से ही नोखा थाने में एक मामला दर्ज है। यह मामला धारा 376 (घ), 511, 354 (ख), 341, 34 भादस और पोक्सो एक्ट की धाराओं में दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading