![]()
राजस्व मंडल अजमेर की ओर से देर शाम को राजस्थान तहसीलदार सेवा के 266 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई। इस तबादला सूची में बाड़मेर जिले के कई तहसीलदार इधर-उधर हुए हैं। इस जंबो तबादला सूची में ज्यादातर तहसीलों के तहसीलदार बदल दिए गए।
कई तहसीलदारों का हुआ तबादला
तहसीलदार भूपेंद्र कुमार सेजू का तबादला भणियाना जैसलमेर से चौहटन बाड़मेर में हुआ है। जोताराम का तबादला जिले में ही चौहटन से सेड़वा तहसील में हुआ है। पन्नाराम चौधरी का सेड़वा से आबूरोड सिरोही में तबादला हुआ है। महेंद्र खत्री का सम जैसलमेर से गडरारोड तहसील में लगाया गया है। ईश्वरलाल सोलंकी का जिले में ही गडरारोड से गुड़ामालानी जिले में ट्रांसफर की गई है। गुड़ामालानी तहसीलदार राजेश व्यास का तबादला ब्यावर किया गया है। नोखड़ा तहसीलदार पारस कुमार राणा का तबादला आमेट राजसमंद किया गया है। नवपदोन्नत तहसीलदार पुरूषोतमदास का तबादला बाप फलौदी किया गया है। बाटाडृ तहसीलदार वगताराम पुरोहित का तबादला कानोड उदयपुर लगाया गया है।
तहसीलदार भू-अभिलेख बाड़मेर हेमंत शर्मा का ट्रांसफर तहसीलदार निर्वाचन जिला उदयपुर किया गया है। इनकी जगह तहसीलदार अवतार सिंह को लगाया गया है। तहसीलदार उज्जवल जैन को प्रतागढ़ से बाटाडू बाड़़मेर लगाया गया है। तहसीलदार तनसिंह का तबादला रामसर किया गया है। वीरमाराम विश्नोई का तबादला बालोतरा जिले के गिड़ा किया गया है। बाड़मेर जिले के लीलसर नायब तहसीलदार को धनाऊ तहसीलदार लगाया गया है। धनाऊ तहसीलदार विनोद कुमार को तबादला सूरतगढ़ गंगानगर किया गया है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments