![]()
पाली, जालोर, सिरोही और बाड़मेर जिलों की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए माही डैम को जवाई बांध से जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट अब अमल में लाया जाएगा। इसे लेकर सुमेरपुर से विधायक व पशुपालन, गोपालन, डेयरी और देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री
बैठक के बाद केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया- मुख्यमंत्री ने बजट 2024-25 में माही व सोम नदी के मानसूनी अधिशेष जल को जयसमंद सहित अन्य बांधों से होते हुए जवाई बांध तक पहुंचाने की घोषणा की गई थी। अब इस घोषणा को ज़मीन पर लाने की दिशा में प्रगति शुरू हो चुकी है। जल संसाधन विभाग के जयपुर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय ने इस परियोजना की डीपीआर तैयार करने के लिए 15.60 करोड़ रुपए की प्रशासनिक और तकनीकी स्वीकृति जारी कर दी है।
जल संसाधन खंड सलूंबर के अधिशासी अभियंता ने वाप्कोस लिमिटेड से अनुबंध करते हुए कार्यादेश भी दे दिए हैं। वाप्कोस ने निरीक्षण रिपोर्ट जल संसाधन संभाग उदयपुर को सौंप दी है, जिसे विभाग की ओर से अनुमोदित भी कर दिया गया है।
16 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में होगी सिंचाई
मंत्री कुमावत ने बताया- इस प्रोजेक्ट के पूरे होने पर न केवल पेयजल संकट का समाधान होगा, बल्कि 16 हजार हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र का पुनः स्थापन भी किया जा सकेगा। इसके साथ ही उदयपुर, सिरोही, पाली और जोधपुर जिले लाभान्वित होंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments