☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर। पूनमनगर स्कूल के गेट के गिरने से हुआ हादसा।

जैसलमेर के पूनम नगर में हुए स्कूल हादसे में एक स्टूडेंट की मौत और टीचर समेत छात्रा के घायल होने पर ग्राम विकास अधिकारी को सस्पेंड किया है।दरअसल, हादसे के समय ग्राम विकास अधिकारी पूनमनगर रामचंद्र मेघवाल मौके पर अनुपस्थित रहा। साथ ही बिना अनुमति मुख्या

.

विकास अधिकारी सम पंचायत समिति के किशन सिंह ने जानकारी देकर बताया कि सोमवार को हादसे के समय मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राम विकास अधिकारी रामचंद्र को गैरहाजिर पाए जाने पर सस्पेंड किया है। इस दाैरान उनका मुख्यालय पंचायत समिति सम किया गया है।

ग्राम विकास अधिकारी रामचंद्र को गैरहाजिर पाए जाने पर सस्पेंड किया है।

ग्राम विकास अधिकारी रामचंद्र को गैरहाजिर पाए जाने पर सस्पेंड किया है।

प्रशासन ने बनाई जांच कमेटी

जैसलमेर के पूनम नगर गांव में सोमवार को हुए हादसे में कलेक्टर प्रताप सिंह ADM की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में सार्वजनिक निर्माण विभाग व शिक्षा विभाग समेत प्रशासनिक अधिकारी शामिल है। जांच कमेटी को कलेक्टर प्रताप सिंह ने मामले की जांच कर तुरंत रिपोर्ट पेश करने को निर्देश दिए हैं। कमेटी की रिपोर्ट के बाद लापरवाही बरतने वालों पर एक्शन लिया जाएगा। कलेक्टर प्रताप सिंह ने कहा कि इस जांच में अगर कोई दोषी पाया जाता है तो सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पिलर गिरने से हुआ हादसा गौरतलब है कि रामगढ़ के पूनमनगर इलाके में यह हादसा स्कूल के छुट्टी के समय हुआ। अपनी बहन को लेने आया बच्चा अरबाज पिलर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। इस हादसे पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि बच्चा दूसरे स्कूल का था। वह पूनमनगर के गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपनी बहन को लेने आया था। स्कूल के छुट्टी के समय गेट का पिलर गिरने से वह चपेट में आ गया और नीचे दबने से उसकी मौके पर मौत हो गई। यह एक बेहद दुखद घटना है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत छात्र को अपने चरणों में स्थान दे।

जैसलमेर में स्कूल का गेट गिरने से छात्र की मौत:टीचर-5 साल की बच्ची घायल; उदयपुर में 3 कमरों का प्लास्टर गिरा, 45 बच्चे बाल-बाल बचे



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading