☜ Click Here to Star Rating


जोधपुर के मोगड़ा में आरोपी ने अपने चचेरे भाई की रंजिश के तहत हत्या कर दी थी।

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की वेस्ट जिले की पुलिस ने मोगड़ा गांव में हुई हत्या के मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 36 घंटे में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

.

बता दे की 2 अगस्त को आरोपी ने जान से मारने की नीयत से अपने ही चचेरे भाई अशोक पर हमला कर दिया था। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपी बाइक पर सवार होकर अन्य जगहों पर भागने की फिराक में फरार हो गया। आरोपी इतना शातिर था कि अपना फोन भी साथ में नहीं लेकर गया। जिससे कि उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो सके लेकिन, बोरानाडा एसीपी आनंद सिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में विवेक विहार थाना अधिकारी दिलीप खदाव के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को 100 से अधिक जगहों पर सीसीटीवी कैमरे खंगालकर दबोच लिया।

विवेक विहार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

विवेक विहार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

पूरे मामले को लेकर डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में खंगारराम उर्फ बनाराम पुत्र लुंबाराम जाट निवासी लोहारों का बास मोगड़ा को गिरफ्तार किया।

मृतक अशोक उसका चचेरा भाई था। उसी के घर पर आरोपी वेल्डिंग का काम करता था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि खंगारराम एक पुराने अपमान का बदला लेने और पैतृक संपत्ति व जमीन के बंटवारे को लेकर रंजिश रखता था। इसी इरादे के चलते उसने अशोक के घर पहुंच कर मौका पाकर एक लोहे के एंगल से ताबड़तोड़ तीन-चार सिर में वार कर दिए। जिसकी वजह से वह घायल हो गया। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर घटना के बाद आरोपी खंगारराम बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। आरोपी के पास मोबाइल फोन नहीं था, इसके चलते हैं उसे ट्रेस करना चुनौती पूर्ण था लेकिन पुलिस टीम ने 100 से अधिक जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी को पकड़ लिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading