☜ Click Here to Star Rating


मर्डर और पुलिस पर फायरिंग के मामले में बंद 2 बंदियों का जेल से एक वीडियो सामने आया है। यह सालभर पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों हाथ में हथियार लेकर दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं सिगरेट, गुटखा दिखाते हुए वीडियो शूट किया है। दोनों बंदी फोन पर भी

.

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया है।

मामला टोंक जेल का है, इसमें पीछे दीवार पर जिला कारागृह, टोंक आपका हार्दिक अभिनंदन करता है लिखा नजर आ रहा है।

इस दौरान एक बंदी दूसरे के हाथ में पिस्टल देकर कहता है- माल तो बढ़िया है। वहीं इसके बाद किसी को फोन मिलाकर कहता नजर आ रहा है कि राम-राम, बस आशीर्वाद है आपका। कोई दिक्कत नहीं है।

इसमें एक आरोपी का वीडियो पहले भी सामने आ चुका है इसमें वह पुलिस कस्टडी में सलाखों के पीछे दोस्त के साथ सिगरेट पीते हुए और खुद गाड़ी चलाकर जेल में जाते हुए नजर आया था।

बोले- मामले में जांच कर रहे

जेल अधीक्षक वैभव भारद्वाज ने बताया- वीडियो में नजर आ रहा एक आरोपी शादाब देशवाली पुरानी टोंक थाना क्षेत्र का रहने वाला है। यह मर्डर केस में टोंक जेल में बंद था। इसने यहां भी बदमाशी की थी। तभी इसे करीब 11 महीने पहले धौलपुर जेल में भेज दिया।

वहीं दूसरा बंदी दीपक मेनारिया उदयपुर का है। यह पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में जेल में था। इसे भी करीब 11 महीने पहले गंगानगर की जेल में भेज दिया। पुलिस को किसी मोबाइल में इनके हथियार दिखाते हुए के वीडियो-फोटो मिले थे। उस आधार पर 3 दिन पहले इनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कोतवाली सीआई भंवर लाल वैष्णव ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच टोंक सदर थाना प्रभारी जयमल सिंह को सौंपी है। वीडियो को लेकर जांच की जा रही है।

देखिए तस्वीरों में पूरा मामला…

तस्वीर में नजर आ रहे हैं बदमाश शादाब और दीपक हैं। वीडियो में हथियार दिखाते नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में नजर आ रहे हैं बदमाश शादाब और दीपक हैं। वीडियो में हथियार दिखाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में नजर आ रहा है कि बदमाश हाथ में सिगरेट लेकर बैठे हैं।

वीडियो में नजर आ रहा है कि बदमाश हाथ में सिगरेट लेकर बैठे हैं।

बदमाश हाथ में गुटखा लेकर दिखाता है और कहता है- ये देखो रजनीगंधा

बदमाश हाथ में गुटखा लेकर दिखाता है और कहता है- ये देखो रजनीगंधा

बदमाश ने वीडियो में किसी को कॉल लगाया और उससे बात भी की।

बदमाश ने वीडियो में किसी को कॉल लगाया और उससे बात भी की।

मीणा बोले- मैं पहले ही बता चुका था

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद नरेश मीणा ने कहा- मुझे अभी भी जान का खतरा है। मैं जिन बड़े भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ जनहित में लड़ रहा हूं, वे मुझे मरवाना चाहते हैं। मुझे मरवाने का प्रयास टोंक जेल में भी किया था। तब भी टोंक जेल में हथियार थे। इसका खुलासा मैंने पेशी के दौरान मीडिया के सामने किया था।

इसके चलते परिजनों के माध्यम से उच्च अधिकारियों से मांग करके बूंदी जेल में शिफ्ट हुआ था। अब टोंक जेल में हथियारों के साथ बंदियों का वीडियो भी सामने आया है। मुझे अभी भी जान का खतरा है।

एसपी बोले- मामले में जांच की जा रही है

मामले को लेकर टोंक SP राजेश मीना ने बताया कि दो-तीन दिन पहले जेल में पिस्टल के साथ नजर आ रहे बंदियों का वीडियो मेरे ध्यान में आया था। उसी समय कोतवाल को इन बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए थे। कोतवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया है कि ये वीडियो करीब साल भर पुराना है। फिलहाल जांच जारी है।

आरोपों के बाद दूसरी जेल में शिफ्ट किया था

बता दें कि SDM थप्पड़ कांड के आरोपी नरेश मीणा ने मई महीने में टोंक जेल में हथियार होने के आरोप लगाए थे। पुलिस के अनुसार, दोनों बंदी अभी टोंक जेल में नहीं है, उन्हें नरेश मीणा के आरोपों के बाद दूसरी जेल में शिफ्ट कर दिया था।

जेल में हथियार मिलने से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

नरेश मीणा बोला-टोंक जेल में मुझे जान का खतरा था:SDM थप्पड़कांड में कोर्ट में पेशी के बाद कहा-वहां हथियार थे, इसलिए बूंदी शिफ्ट करवाया

समरावता हिंसा और एसडीएम को थप्पड़ मारने के आरोपी नरेश मीणा ने कहा कि टोंक जेल में हथियार उपलब्ध थे। मेरी जान को खतरा था, इसलिए मैं टोंक जेल से बूंदी जेल शिफ्ट हुआ हूं। (पढ़ें पूरी खबर)

मर्डर का आरोपी पुलिस कस्टडी में मौज-मस्ती करते दिखा; VIDEO:सरकारी हॉस्पिटल में दोस्त के साथ सिगरेट पी, खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा जेल; 2 सस्पेंड

टोंक जेल में बंद मर्डर और फायरिंग के आरोपी का पुलिस कस्टडी में मौज-मस्ती का वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में आरोपी सलाखों के पीछे दोस्त के साथ सिगरेट पीते हुए और खुद गाड़ी चलाकर जेल में जाते हुए नजर आ रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading